खुशखबरी! COVID-19 महामारी के बावजूद इस साल रबी फसल की बुवाई सर्वकालिक उच्च स्तर से 2% ज्यादा

कोविड-19 महामारी के दौरान कृषि क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन से रबी की फसल की बुवाई (विपणन वर्ष या जनवरी-दिसंबर 2021) के परिणाम में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली, 4 दिसंबर : कोविड-19 महामारी के दौरान कृषि क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन से रबी की फसल की बुवाई (विपणन वर्ष या जनवरी-दिसंबर 2021) के परिणाम में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है. क्रिसिल रिसर्च रिपोर्ट में गुरुवार को उम्मीद जताई गई है कि रबी सीजन की बुवाई पिछले साल के उच्च स्तर 662 लाख हेक्टेयर की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, सीजन में 27 नवंबर 2020 तक कुल 348 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है.

यह भी पढ़ें : देश की खबरें | चक्रवात ‘बुरेवी’ हुआ कमजोर, मौसम विभाग ने केरल के सात जिलों के लिए जारी ‘रेड अलर्ट’ वापस लिया

यह पिछले साल की समान अवधि में 334 लाख हेक्टेयर की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है. इसके साथ ही यह बीते पांच सालों के औसत से भी 2 प्रतिशत अधिक है. रबी फसल की अच्छी बुवाई की बड़ी वजह अच्छा मानसून भी रहा है. यह सामान्य से 9 प्रतिशत अधिक रहा, जिससे मिट्टी में नमी बढ़ी है. साथ ही साथ यह बीते पांच सालों के औसत जल संचय से 19 प्रतिशत अधिक रहा. क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, खरीफ फसल की समय से कटाई के कारण रबी सीजन की बुवाई भी समय से हुई. वहीं 2019 में खरीफ फसल की कटाई में देरी के कारण नवंबर महीने में रबी फसल की बुवाई की गति धीमी रही थी.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुंबई दौरा हिट, यूपी में बड़े उद्यमी करेंगे निवेश, युवाओं को राज्य में ही मिलेगा रोजगार

हालांकि, दिसंबर से इसकी रफ्तार में बढ़त दर्ज की गई थी. रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि इस साल दिसंबर में रबी की बुआई की गति पिछले साल की तुलना में तेज होगी. रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है, "हम उम्मीद करते हैं कि वर्तमान रबी बुवाई (विपणन वर्ष के अनुसार या जनवरी-दिसंबर 2021) पिछले विपणन वर्ष में देखी गई 662 लाख हेक्टेयर के सभी समय के उच्च स्तर से दो प्रतिशत अधिक होगी."

हालांकि चक्रवात 'निवार' और 'बुरेवी' के बाद तमिलनाडु में रबी की बुवाई के आंकड़े प्रभावित होने की आशंका है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे राज्य में फसल की बुवाई को नुकसान पहुंच सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: हरिद्वार में अंडरगार्मेंट्स पहनकर गंगा स्नान करती युवती का वीडियो वायरल; जानें क्या है सच्चाई

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड