Monsoon 2022: दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते के शुरू में केरल पहुंचने की संभावना
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जल्दी पहुंचने के बाद दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल की ओर बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के मध्य तक प्रदेश में इसके दस्तक देने की संभावना जताई है.
नयी दिल्ली, 19 मई: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जल्दी पहुंचने के बाद दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल की ओर बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के मध्य तक प्रदेश में इसके दस्तक देने की संभावना जताई है. Mumbai Rains 2022: मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर- मानसून में देरी के बावजूद भी 3 महीने तक नहीं होगी पानी की कमी.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार की शाम को बताया, ‘‘सप्ताह के अंत तक केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी.’’ यदि इस सप्ताह के अंत तक केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की शुरुआत होती है, तो हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार होगा. इससे पहले मानसून 2009 में 23 मई को केरल पहुंचा था.
इससे पहले, मौसम विभाग ने पांच दिन पहले 27 मई तक केरल में मॉनसून के शुरूआत की भविष्यवाणी की थी. आम तौर पर केरल में एक जून को मॉनसून पहुंचता है. विभाग ने कहा कि सप्ताह के कई दिन केरल तथा तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश होने का अनुमान है.
कुछ राहत के बाद, बृहस्पतिवार को पूरे पश्चिमोत्तर भारत में तापमान बढ़ गया है और बाड़मेर में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2022 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

