देश

सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, गुरुवार को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुई थी भर्ती

कांग्रेस अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गुरुवार को दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल (Sir Ganga Ram Hospital) में रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए भर्ती हुई थी. शुक्रवार शाम को उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनके सेहत में सुधार हो रहा है.

सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, गुरुवार को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुई थी भर्ती
सोनिया गांधी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गुरुवार को दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल (Sir Ganga Ram Hospital) में रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए भर्ती हुई थी. शुक्रवार शाम को उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनके सेहत में सुधार हो रहा है. हालांकि सोनिया गांधी को गुरुवार को ही अस्पताल में भर्ती किये जाने के बाद अस्पताल के डॉ. डी.एस. राणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि वे रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं. किसी को घबराने की जरूरत नहीं हैं.

अस्पताल द्वारा जारी किये गए हेल्थ बुलेटिंग (Health Hulletin) के अनुसार सोनिया गांधी को कल यानी गुरुवार को दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. जिनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. अस्पताल की तरफ से यह भी बताया गया कि सोनिया गांधी को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए भर्ती करवाया गया था. यह भी पढ़े: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

बता दें कि सोनिया गांधी का पिछले कुछ दिनों स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है. जिसकी वजह से वे शरीर से जुडी कुछ बीमारियों के चलते उन्हें रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल में आना जाना पड़ता है. स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते ही उन्होंने 2017 और 2019 के बीच के कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति से दूर रही हैं. लेकिन राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से हटने के बाद उन्हें एक बार फिर से कांग्रेस की कमान संभालनी पड़ी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).