सोनभद्र में हादसा, पत्थर की खदान धंसने से 15 मजदूरों के फंसे होने की आशंका, एक शव बरामद, रेश्क्यू ऑपरेशन जारी; VIDEO

यूपी के सोनभद्र में शनिवार को एक हादसा हो गया. यहां एक पत्थर की खदान अचानक धंस गई, जिसमें लगभग 15 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

Sonbhadra Stone Quarry Collapse: यूपी के सोनभद्र में शनिवार को एक हादसा हो गया. यहां एक पत्थर की खदान अचानक धंस गई, जिसमें लगभग 15 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल से एक शव बरामद किया गया है. वहीं अंदर फने लोगों को बचने के लिए राहत व बचाव कार्य जारी है. मौके पर पर NDRF और SDRF की टीमें मौजूद है और लगातार मलबा हटाने का काम कर रही हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राहतकर्मियों को मलबा हटाकर फंसे लोगों तक पहुँचने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. वहीं बरामद किए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा. यह भी पढ़े: Mizoram Mine Collapse: मिजोरम में बारिश के कारण खदान धंसने से अब तक 21 लोगों की मौत, अभी भी कई लापता- VIDEO

हादसे का वीडियो

घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए हैं. प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सड़क हादसा

उधर, जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हुए एक गंभीर सड़क हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. राज्य के मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन को घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने तथा हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, दुर्घटना के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं.

राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी दुख जताया

राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड