Sonam Wangchuk Health Update: आईसीयू में भर्ती सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, उनकी सहमति से किया जा रहा इलाज; मेदांता अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

सोनम वांगचुक कथित परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही थी. फिलहाल मेदांता अस्पताल के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है और विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

Sonam Wangchuk Health Update: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की तबीयत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) के आईसीयू (ICU) में जारी है. बुधवार, 22 जुलाई को अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. यह अपडेट एक दिन बाद सामने आया है, जब दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो (Gitanjali Angmo) की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल स्थानांतरित करने की अनुमति दी थी. Supreme Court On CJP Protest: 'हमारा समय बर्बाद न करें'; दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

मेदांता अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

मेदांता अस्पताल ने अपने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें आईसीयू में रखा गया है. उनका इलाज विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहु-विषयक (Multi-Disciplinary) टीम की निगरानी में किया जा रहा है.

अस्पताल के अनुसार, "सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है. वह पूरी तरह सचेत (Oriented) हैं और उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेत (Vital Signs) सामान्य सीमा के भीतर हैं. उन्हें दिया जा रहा पूरा इलाज उनकी सूचित सहमति (Informed Consent) के अनुसार किया जा रहा है."

दिल्ली हाई कोर्ट ने दी थी मेदांता ले जाने की अनुमति

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ ने वांगचुक को तत्काल मेदांता अस्पताल स्थानांतरित करने का आदेश दिया था. अदालत ने अस्पताल को निर्देश दिया था कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम गठित कर उनकी लगातार निगरानी की जाए. साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका इलाज स्वीकृत चिकित्सा प्रोटोकॉल के तहत और उनकी सूचित सहमति से ही किया जाए.

मौलिक अधिकारों का हवाला देते हुए दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 के तहत वांगचुक को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने का मौलिक अधिकार है. अदालत ने उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो को भी जब चाहे उनसे मिलने की अनुमति दी.

28 जून से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं वांगचुक

सोनम वांगचुक कथित परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही थी. फिलहाल मेदांता अस्पताल के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है और विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

Share Now