Uttar Pradesh: मथुरा में ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से दामाद की मौत
पत्नी के बीमार दादा से मिलने ससुराल आए दामाद की ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से गलती से चली गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिलने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर ली गई है.
मथुरा, 18 जून : पत्नी के बीमार दादा से मिलने ससुराल आए दामाद की ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से गलती से चली गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिलने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन लाइसेंसी रिवाल्वर (Licensed Revolver) जब्त कर ली गई है. पुलिस अधीक्षक (सदर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया, कोतवाली क्षेत्र के धौलीप्याऊ इलाका निवासी हरिओम अग्रवाल की बेटी व दामाद उनके बीमार पिता को देखने बुधवार को ग्वालियर से मथुरा आए थे.
सभी से मिलने के बाद दामाद विपुल गर्ग (32) के लिए जिस कमरे में ठहरने का इंतजाम किया गया था, वहीं अग्रवाल की लाइसेंसी रिवाल्वर रखी हुई थी. गर्ग उसे उठाकर देखने लगा और इसी बीच, गलती से चली गोली उसके सीने में जा लगी. उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन से तुरंत अस्पताल ले कर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: प्रेमी ने दूल्हे पर की फायरिंग, चचेरे भाई को लगी गोली
सूचना पाकर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे, घटना की विस्तृत जानकारी ली और अपराध शाखा के निरीक्षक अमित बेनीवाल को रिवाल्वर जब्त करने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया, इस सिलसिले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 01:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

