J&K: भारी बर्फबारी के चलते लैंडस्लाइड, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
कश्मीर (Kashmir) में घाटी के सभी हिस्सों में शनिवार को भारी बर्फबारी होने से एक सफेद चादर सी छा गई और इसकी वजह से कई मार्ग अवरुद्ध हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 12 दिसंबर : कश्मीर (Kashmir) में घाटी के सभी हिस्सों में शनिवार को भारी बर्फबारी होने से एक सफेद चादर सी छा गई और इसकी वजह से कई मार्ग अवरुद्ध हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार देर रात बर्फबारी शुरू हुई जो श्रीनगर शहर में मध्यरात्रि से शुरू हुई.
अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर में पौ फटने तक दो से तीन इंच तक बर्फ जमा हो चुकी थी जबकि घाटी के पहाड़ी इलाकों में एक से दो फुट तक बर्फबारी हुई. उन्होंने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फबारी की वजह से अनेक स्थानों पर भूस्खलन हुआ जिसकी वजह से मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया.
यह भी पढ़े : दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि सुधारों का किया समर्थन, कहा- ज्यादा निवेश से किसानों को ज्यादा लाभ.
अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी की वजह से देश के अन्य हिस्सों को घाटी से जोड़ने वाले अन्य मार्ग भी बंद हो गए. उन्होंने बताया कि घाटी के संभागीय प्रशासन ने सड़कों से बर्फ हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तड़के ही काम शुरू करवा दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

