दिल्ली के एक बैंक में घुसा सांप, लोगो में मची अफरातफरी

दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित एक बैंक में बृहस्पतिवार को चार फुट लंबा एक सांप आ गया जिससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.

सांप/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Reddit)

नयी दिल्ली, 5 फरवरी : दिल्ली (Delhi) की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित एक बैंक (Bank) में बृहस्पतिवार को चार फुट लंबा एक सांप (snake) आ गया जिससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि बेसमेंट की ओर जाने वाली सीढ़ी की रेलिंग से सांप लिपटा हुआ मिला.

अधिकारियों ने तत्काल एक गैर सरकारी संगठन ‘वाइल्ड लाइफ एसओएस’ (Wildlife SOS) को इसकी सूचना दी जिसके बाद सांप पकड़ने के दो विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे. सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है. यह भी पढ़ें : Noida Sex racket: नोएडा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, 14 महिलाएं बचाई गई

संगठन के सह संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “हालांकि यह सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन कीलबैक सांपों को छेड़ने पर यह आक्रामक हो जाते हैं और आत्मरक्षा में काट सकते हैं. इस प्रकार के सांपों को पकड़ने में सावधानी बरतनी होती है.”

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड