नोएडा: जेनरेटर में शराब भरकर बिहार ले जाने की कोशिश करते तस्कर गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने बुधवार रात को अवैध तरीके से बिहार ले जाई जा रही 90 पेटी शराब जब्त की. शराब जेनरेटर की बॉडी में भरकर ले जायी जा रही थी. पुलिस उपाधीक्षक नगर पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 10 की लाल बत्ती के पास एक कैंटर को जांच के लिए रोका. कैंटर में जेनरेटर की दो बॉडी रखी हुई थीं.
नोएडा: नोएडा (Noida) पुलिस ने बुधवार रात को अवैध तरीके से बिहार ले जाई जा रही 90 पेटी शराब जब्त की. शराब जेनरेटर की बॉडी में भरकर ले जायी जा रही थी. पुलिस उपाधीक्षक नगर पीयूष कुमार सिंह (Piyush Kumar Singh) ने बताया कि बीती रात थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 10 की लाल बत्ती के पास एक कैंटर को जांच के लिए रोका. कैंटर में जेनरेटर की दो बॉडी रखी हुई थीं. शक होने पर पुलिस ने जब जेनरेटर की बॉडी को चेक किया तो उसमें 90 पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब मिली.
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि कैंटर में सवार संदीप पुत्र पवन कुमार (Pawan Kumar) निवासी नांगल खेड़ी पानीपत हरियाणा और नीतू पुत्र बृजपाल निवासी किरणमाला बागपत को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बिहार में चल रही शराबबंदी की वजह से वहां पर शराब की बहुत मांग है.
यह भी पढ़ें : सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर को पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में किया गिरफ्तार
सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग जेनरेटर की खाली बॉडी में तस्करी की शराब भरकर उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार में ले जाते हैं, तथा वहां ऊंचे दामों पर बेचते हैं. सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अबतक सैकड़ों बार तस्करी की शराब बिहार में ले जाकर बेच चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2019 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

