Rahul Gandhi Flying Kiss Row: राहुल के 'फ्लाइंग किस' पर बोलीं स्मृति ईरानी, गांधी खानदान के संस्कार में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार

सदन के अंदर राहुल गांधी द्वारा फ्लाइंग किस करने की तीखी आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं के प्रति द्वेष और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार गांधी खानदान के संस्कार में है

Photo Credits: IANS

नई दिल्ली, 9 अगस्त: सदन के अंदर राहुल गांधी द्वारा फ्लाइंग किस करने की तीखी आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं के प्रति द्वेष और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार गांधी खानदान के संस्कार में है. यह भी पढ़े: Rahul Gandhi Flying Kiss Video Row: राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' पर स्मृति ईरानी का बड़ा हमला, कहा- 'देश को खानदान के लक्षण का पता चल गया'

संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि सदन के अंदर राहुल गांधी ने जो व्यवहार किया, वह इससे पहले सदन में कभी नहीं देखा गया उन्होंने कहा कि लोगों के सदन में जहां महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए कानून बनाए जाते हैं, वहां महिलाओं के प्रति द्वेष की उनकी यह भावना सामने आ गई.

स्मृति ईरानी ने गांधी खानदान के संस्कार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सुना था कि कानून का उल्लंघन करने वाले लोग राह चलते औरतों को इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं उन्होंने आगे कहा कि, यह नहीं पता था कि गांधी खानदान के संस्कार में एक संस्कार महिलाओं के प्रति द्वेष और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\