देश

उत्तर प्रदेश: नाबालिग भाइयों ने 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर की हत्या, आरोपियों की मां लाश को छुपाने में की मदद, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला में दो नाबालिग भाइयों ने छह वर्षीय एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. बच्ची का शव तब मिला जब आरोपियों की मां ने पुलिस के सामने कबूल किया कि जब उसे पता चला कि उसके बेटों ने बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी है तो उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने बेटों की मदद की. मामला दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश: नाबालिग भाइयों ने 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर की हत्या, आरोपियों की मां लाश को छुपाने में की मदद, मामला दर्ज
दुष्कर्म (Photo Credits: IANS)

लखीमपुर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी जिला में दो नाबालिग भाइयों ने छह वर्षीय एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. कक्षा एक में पढ़ने वाली बच्ची मंगलवार दोपहर को लापता हो गई थी. उसे अंतिम बार आरोपियों के घर के पास खेलते हुए देखा गया था.

बच्ची जब घर नहीं लौटी तो उसके परिवार ने उसे ढूंडने की कोशिश की और बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी. खीरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूनम ने कहा कि तलाशी अभियान रात भर चला.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी ने की आत्महत्या

बच्ची का शव बुधवार को तब मिला जब आरोपियों की मां ने पुलिस के सामने कबूल किया कि जब उसे पता चला कि उसके बेटों ने बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी है तो उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने बेटों की मदद की. फूलबेहद पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ) श्याम नरायन सिंह ने कहा, "बच्ची का शव आरोपियों के घर से लगभग 200 मीटर दूर मिला.

आरोपियों ने हमें बताया कि उन्हें टॉफी का लालच देकर लड़की को घर पर बुलाया था." दोनों आरोपी पढ़ाई छोड़ चुके हैं और उनकी उम्र 15 और 12 वर्ष है. उनके परिजन मजदूर हैं. आरोपियों ने बच्ची से दुष्कर्म करने की बात कबूल की है. पुलिस ने दोनों भाइयों तथा उनकी मां को हिरासत में ले लिया है और तीनों के खिलाफ हत्या तथा सबूत छिपाने तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).