Delhi Shocker: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या; वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. लोधी कॉलोनी में शनिवार रात दो युवकों ने एक 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Delhi Shocker: देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. लोधी कॉलोनी में शनिवार रात दो युवकों ने एक 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद से पूरे लोधी कॉलोनी (Lodhi Colony) में सनसनी फैली हुई है. आरोपियों ने बच्चे की हत्या करने से पहले सीआरपीएफ की निर्माणधीन एक इमारत में लेकर पहुंचे थे. जहां पर इन आरोपियों ने बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस के पूछताछ में दोनों आरोपियों ने  हत्सेया के पीछे की वजह जो बतिया है. उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. आरोपियों ने बताया की उन्हें सामने में बोले बाबा का ने कहा  कि बच्चे की हत्या कर दो. इसलिए उन्होंने बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी. यह भी पढ़े: VIDEO: 'मार दिया है, लाश उठा लो'... दिल्ली में चाकू गोदकर युवक की हत्‍या, CCTV फुटेज में दिखा खौफनाक मंजर

वारदात को लेकर लोधी कॉलोनी की स्थानीय पुलिस ने बताया की शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 12.40 बजे पुलिस को एक सिक्योरिटी गार्ड ने फोन किया. उसने बताया कि यहां लोधी कॉलोनी में सीआरपीएफ की एक बिल्डिंग निर्माणाधीन एक बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई है. वारदात के बाद लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया है. बच्चे की हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम जय कुमार और दूसरा का नाम अमर कुमार है. पुलिस ने मामले में जब उनसे पूछताछ की तो ने बोला- 'उसे सपना आया कि एक बच्चे का गला काट दे, इसलिए उन्होंने बच्चे की हत्या कर दी है.पुलिस की जांच में पता लगा कि दोनों को नशे की आदत थी और वह अक्सर नशे में रहा करते थे.

वारदात के बाद पुलिस ने बताया कि बच्चे के माता-पिता भी बिल्डिंग में रहते और मजदूरी करते हैं. वे मूलत: उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं. शनिवार रात करीब 10.30 बजे उनका बच्चा गायब हो गया. जिसके कुछ समय बाद इन आरोपियों ने उनके बच्चे की हत्या कर दी.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\