देश

Haryana: अंबाला में एक ही परिवार के छह सदस्य घर में पाए गए मृत

अंबाला के बलाना गांव में एक चौंकाने वाली घटना में एक परिवार के छह सदस्य बीती रात खाना खाने के घंटों बाद रहस्यमय ढंग से मृत पाया गया है. मौके से अधिकारियों ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है

Haryana: अंबाला में एक ही परिवार के छह सदस्य घर में पाए गए मृत

शुक्रवार को अधिकारियों ने कहा कि  अंबाला के बलाना गांव में एक चौंकाने वाली घटना में एक परिवार के छह सदस्य बीती रात खाना खाने के घंटों बाद रहस्यमय ढंग से मृत पाया गया है. मौके से अधिकारियों ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, मृतकों की पहचान संगत राम (65), सुखविंदर सिंह (34), महिंद्रा कौर (संगत राम की पत्नी), रीना (सुखविंदर सिंह की पत्नी) के रूप में हुई है, मृत पाए गए लोगों में सुखविंदर सिंह की दो बेटियां आशु (5) और जस्सी (7) भी शामिल हैं. यह भी पढ़ें: राजद और बीजेपी के नेताओ के बीच लड़ाई में बिहार बना भैस का तबेला, दूध निकालने की मुकाबला करने की कही बात

अंबाला के पुलिस उपाधीक्षक जोगिंदर शर्मा ने कहा, "एक ही परिवार के दो बच्चों सहित छह सदस्य मृत पाए गए, घटनास्थल पर आगे जाच के लिए क्राइम टीम को बुला लिया गया है. एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसकी भी आगे की जांच जारी है."

इससे पहले 17 अगस्त को जम्मू के सिधरा इलाके में एक परिवार के छह सदस्य अपने घर में मृत पाए गए थे, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, "जम्मू के सिधरा इलाके में एक परिवार के छह सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए। विवरण की प्रतीक्षा है." शवों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).