J&K Fire: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से 6 लोगों की दम घुटने से मौत (Watch Video)

जम्मू- कश्मीर के कठुआ जिले के शिवानगर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक घर में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के 6 सदस्य अपनी जान गंवा बैठे. जानकारी के अनुसार, इस समय घर में 9 लोग सो रहे थे, जिनमें से 6 लोग आग में झुलसकर मारे गए.

(Photo Credits ANI)

Jammu & Kashmir  Fire: जम्मू- कश्मीर के कठुआ जिले के शिवानगर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां रात के अंधेरे एक घर में अचानक आग लगने से 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार घर में 10 लोग सो रहे थे, जिनमें से 6 लोगों की दम घुटने से उनकी जान चली गई. मृतक में जम्मू-कश्मीर पुलिस से रिटायर DSP भी शामिल हैं. उनके परिवार के ही लोगों की जान गई है. यह भी पढ़े: Worli Fire Video: मुंबई के वर्ली स्थित पूनम चैंबर इमारत में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर मौजूद, जायजा लेने आदित्य ठाकरे पहुंचे

4 लोग गंभीर रूप से घायल

कठुआ जीएमसी के प्रिंसिपल, एसके अत्री ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा एक सेवानिवृत्त सहायक मैट्रन के किराए के मकान में हुआ, जहां आग लग गई थी.

हादसे के समय घर में कुल 10 लोग मौजूद थे. इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि मौत का कारण दम घुटना है,

कठुआ में घर में आग लगने से 6 की मौत

आग लगने के कारण की जांच जारी

आग लगने की सूचना स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड को मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. फिलहाल  आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है.

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड