सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर अस्पताल में भर्ती, जल्द ही घर आने वाला है नन्हा मेहमान!
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर जल्द ही बच्चे को जन्म देंगी. बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की मां अस्पताल में भर्ती हैं.
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर जल्द ही बच्चे को जन्म देंगी. बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की मां अस्पताल में भर्ती हैं. आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. लेकिन मूसेवाला की हत्या के बाद घर सूना था. ऐसे में उनके माता-पिता ने दूसरी संतान को जन्म देने का फैसला किया. सिद्धू की मां ने बच्चे को जन्म देने के लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया है. उनकी उम्र करीब 58 साल है. इस उम्र मे वह दोबारा बच्चे को जन्म देने वाली हैं.
बता दें कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. मई 2022 में उनका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था. इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली थी. इस वारदात से उनके पिता बलकौर सिंह सिद्दू और मां चरण कौर बुरी तरह से टूट गए थे. चरण कौर को अपने बेटे की बहुत याद आती है और वे उन्हें काफी मिस करती हैं. बेटे के जन्मदिन पर उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा था.
जीवन में अकेलेपन को दूर करने के लिए ही चरण कौर ने आईवीएफ से गर्भ धारण करने का फैसला किया. वहीं, सिद्धू मूसेवाला अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति भी छोड़ गए हैं, जिसके वारिस के लिए उनके माता पिता ने यह फैसला लिया. साल 2018 में सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने अपने गांव मूसा की के सरपंच के तौर पर चुनाव लड़ा था, जिसके लिए सिद्धू ने जी जान लगा कर प्रचार किया था. उनका मां वो चुनाव जीत गईं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

