Shraddha Walkar Murder Case: आफताब ने हत्या से दस दिन पहले बनाई थी श्रद्धा को खत्म करने की योजना

आफताब अमीन पूनावाला, जिसने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या की थी, उसने दस दिन पहले उसे मार डालने की योजना बनाई थी, लेकिन श्रद्धा के रोने से वह झिझक गया. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

Shraddha Murder Case (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली, 16 नवंबर : आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla), जिसने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर (Shraddha Walkar) की हत्या की थी, उसने दस दिन पहले उसे मार डालने की योजना बनाई थी, लेकिन श्रद्धा के रोने से वह झिझक गया. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्रों ने बताया, "उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे, क्योंकि श्रद्धा को शक था कि वह उसे धोखा दे रहा है. वह डेटिंग ऐप बम्बल पर सक्रिय था, जिस पर दोनों तीन साल पहले मिले थे."

सूत्रों ने दावा किया, "वह जानती थी कि वह डेटिंग ऐप पर अन्य लड़कियों से बात कर रहा था और आफताब को अब उसमें कोई रूचि नहीं थी." सूत्रों ने कहा, "लड़ाई के बाद, आफताब ने 10 दिन पहले उसे मारने की योजना बनाई थी, लेकिन श्रद्धा रोई और फिर वह ऐसा करने में झिझक गया." पुलिस ने कहा कि 18 मई को अपनी 27 वर्षीय प्रेमिका के शव के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद आरोपी ने अगले दिन एक बड़ी भंडारण क्षमता वाला नया रेफ्रिजरेटर खरीदा और अवशेषों को उसमें जमा कर दिया. बदबू से बचने के लिए उसने अपने घर पर अगरबत्तियां जलाई. यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: श्रद्धा की डेड बॉडी के 35 टुकड़े करने के बाद आफताब ने शरीर के इन अंगो को लगाया पहले ठिकाने, रूह कांप जाती है सुनकर

आफताब कथित तौर पर अमेरिकी क्राइम शो 'डेक्सटर' से प्रेरित था, जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताता है जो दोहरी जिंदगी जीता है. सूत्रों ने बताया कि प्रशिक्षित रसोइया होने के नाते आफताब चाकू चलाने में माहिर था. हालांकि वारदात में प्रयुक्त चाकू अभी तक बरामद नहीं हो सका है. उसने 18 दिनों की अवधि में महरौली के जंगल में शरीर के टुकड़े फेंके थे. शक से बचने के लिए वह रात करीब 2 बजे पॉलीबैग में बॉडी पार्ट रखकर घर से निकल जाता था.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट