किशोरी के साथ दुकानदार और उसके बेटे ने किया दुष्कर्म
बलिया जिले के दोकटी पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में एक किशोरी के साथ कथित रूप से एक दुकानदार और उसके बेटे ने दुष्कर्म किया.
बलिया (उप्र),30 जनवरी : बलिया जिले (Baliya district) के दोकटी पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में एक किशोरी के साथ कथित रूप से एक दुकानदार और उसके बेटे ने दुष्कर्म (Misdeed) किया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी तीन महीने पहले घरेलू सामान लेने गांव में ही स्थित एक दुकान पर गई थी और दुकानदार ने उससे दुराचार किया. साथ ही किसी को घटना के बारे में नहीं बताने की धमकी भी दी.
पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता का कहना है कि एक सप्ताह बाद किशोरी फिर से उसी दुकान पर सामान लेने गयी और इस बार दुकानदार के पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को लड़की की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए और जांच में उसके गर्भवती होने की बात सामने आई. यह भी पढ़ें : नाबालिग से दुष्कर्म का कथित मामला: पीड़िता की गवाही आरोपी को अपराधी ठहराने का भरोसा कायम नहीं करती- मुंबई उच्च न्यायालय
पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया और किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2021 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

