खौफनाक VIDEO! यूपी में बहन का कटा सिर लेकर घूमता रहा शख्स, टपकता खून देख कांप गई पुल‍िस

पुलिस ने हत्यारे भाई को कटे सिर के साथ पकड़ लिया. इस घटना से पूरे जिले में दहशत फैल गई है. जिसने भी आरोपी को कटा सर लेकर जाते हुए देखा वह डर से कांप उठा. घटना मिठवारा गांव की है.

(Photo Credit : Twitter)

बाराबंकी: एक दिल दहला देने वाली घटना में, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक युवक ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया और कटा हुआ सिर लेकर घूमता रहा. इससे पहले दोनों के बीच काफी बहस हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और हत्यारे भाई को कटे सिर के साथ पकड़ लिया. इस घटना से पूरे जिले में दहशत फैल गई है. जिसने भी आरोपी को कटा सर लेकर जाते हुए देखा वह डर से कांप उठा. घटना मिठवारा गांव की है.

एसीपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बहन आशिफा का गांव के ही चांद बाबू से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और 29 मई को वह प्रेमी के साथ भाग गई थी. जिसके बाद पुलिस के खिलाफ मुकदमा लिखकर चांद बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. शुक्रवार को भाई-बहन में  इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी और गुस्से में आकर रियाज ने धारदार हथियार से बहन आशिफा की गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी.

शुक्रवार दोपहर को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बहन का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर गांव से बाहर निकलते देखा गया. ग्रामीणों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने मृतका के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड