Shocking! महाराष्ट्र में चलती बस में 21 वर्षीय युवती से बलात्कार, क्लीनर ने बनाया हवस का शिकार
महिलाओं पर अत्याचार दिन प्रतिदिन गंभीर होते जा रहे हैं. इस पर अंकुश लगाने के लिए कुछ कड़े कानून बनाने की तत्काल आवश्यकता है. पुणे के वाशिम की प्राइवेट बस यात्रा के दौरान एक 21 वर्षीय लड़की के साथ बस क्लीनर ने बलात्कार किया. आरोपी ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया और उसे मुंह खोलने पर चलती बस से नीचे फेंक देने की धमकी दी.
महिलाओं पर अत्याचार दिन प्रतिदिन गंभीर होते जा रहे हैं. इस पर अंकुश लगाने के लिए कुछ कड़े कानून बनाने की तत्काल आवश्यकता है. पुणे के वाशिम की प्राइवेट बस यात्रा के दौरान एक 21 वर्षीय लड़की के साथ बस क्लीनर ने बलात्कार किया. आरोपी ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया और उसे मुंह खोलने पर चलती बस से नीचे फेंक देने की धमकी दी. आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना वाशिम के रास्ते नागपुर से पुणे जा रही एक प्राइवेट बस में हुई. पीड़िता गोंदिया की थी और पुणे जा रही थी. हालांकि, वाशिम के बीच बस के कार के क्लीनर ने पीड़ित को बताया कि उसकी सीट यह नहीं है और उसे पीछे बैठने को कहा. फिर उसने लड़की को चाकू से मारने की धमकी दी और उसके साथ बलात्कार किया. घटना के बारे में किसी को भी बताने पर उसे चलती गाड़ी से फेंकने की धमकी भी दी.
इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने उस बस को जब्त कर लिया है जिसमें यह घटना हुई थी. आरोपी की पहचान समीर देवकर के रूप में हुई है और वह फरार है. पुलिस ने कहा कि वे उसकी तलाश कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: मेरठ में चलती बस में महिला यात्री के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
देखें ट्वीट:
Maharashtra: A 21-year-old woman was allegedly raped in a moving bus going to Pune from Nagpur, in Ranjangaon * area on January 6.
A zero FIR has been registered based on the statement of the victim, a senior police officer of Ranjangaon Police Station said yesterday. pic.twitter.com/OtiVih056y
— ANI (@ANI) January 12, 2021
इस बीच ऐसी ही एक और घटना सामने आयी, जहां वाराणसी से औरंगाबाद की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. यह घटना औरंगाबाद रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात हुई. पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, उस्मानपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

