Shocking! बेटी की शादी के लिए दिल्ली में 2 साल के मासूम का अपहरण, पकड़े जाने पर साजिश का हुआ खुलासा

दिल्ली पुलिस ने एक दो साल के मासूम के अपहरण के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. जिसे वे पैसों के लिए बेचना चाहती थी, लेकिन इसके पहले पकड़ी गई. पूछताछ के बाद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक दो साल के मासूम के अपहरण के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. जिसे वे पैसों के लिए बेचना चाहती थी, लेकिन इसके पहले पकड़ी गई. पूछताछ के बाद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. दोनों महिलाओं में निक्की और बबली नाम की महिला को अपनी बेटी की शादी करनी थी. शादी के पैसे के लिए उसने निक्की और एक व्यक्ति के साथ मिलकर बच्चे के अपहरण की साजिश रची.

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार 2 अप्रैल को सूचना मिली थी कि मकान नंबर 352डी मुनिरका गांव में रहने वाले युवती ने दो वर्ष के बच्चे का अपहरण कर लिया है. सूचना के बाद किशनगढ़ थाने में तैनात एसआई मयंक यादव मौके पर पहुंचे. एसआई मयंक यादव ने मौके पर पहुंचकर निक्की नाम की युवती को गिरफ्तार कर लिया और उसके मकान की रसोई से दो वर्ष के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: बच्चे का अपहरण कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीट मार डाला

बच्चे को बरामद करने के बाद पुलिस जब मामले की जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ. महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने महरौली में रहने वाली महिला बबली के कहने पर बच्चे को चुराया था. निक्की की दादी महरौली में बबली के घर के पास रहती है. इस कारण वह बबली को जानती है. पुलिस टीम ने महरौली से बबली को गिरफ्तार कर लिया.

बबली ने पूछताछ में बताया कि वह बेटी की शादी करना चाहती थी. शादी के लिए उसे पैसे की जरूरत थी. ऐसे में उसने साथी दीपक व निक्की नाम की महिला के सा मिलकर बच्चे के अपहरण की साजिश रची थी. जिसके बाद तीनों ने एक साजिश के तहत बच्चे का अपहरण किया. जिसे वे पैसों के लिए किसी को बेचना चाहते थे. लेकिन पकडे गए.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड