Mumbai: शिवसेना नेता नितिन नंदगांवकर ने 'कराची स्वीट्स' मालिक को दुकान का नाम बदलने को कहा- Video

वीडियो में नितिन नंदगांवकर ने दुकान मालिक को कहा कि "आपको यह करना होगा, हम इसके लिए समय दे रहे हैं. 'कराची' को मराठी में बदला जाए." शिवसेना नेता ने कहा, "मुंबई में आप 'कराची' का नाम नहीं रख सकते."

शिवसेना नेता ने कराची नाम बदलने को कहा (Photo Credits: ANI)

मुंबई: शिवसेना नेता नितिन मधुकर नंदगांवकर (Nitin Nandgaokar) एक बार फिर खबरों में हैं. नंदगांवकर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे मुंबई के बांद्रा (Bandra) वेस्ट में 'कराची स्वीट्स' (Karachi Sweets) के मालिक से "कराची" नाम बदलने के लिए कह रहे हैं. शिवसेना  (Shiv Sena) नेता ने दुकान मालिक को "कराची" शब्द की जगह मराठी शब्द रखने को कहा. शिवसेना नेता नितिन नंदगांवकर इस वीडियो में मुंबई बांद्रा वेस्‍ट में स्थित 'कराची स्वीट्स ' का नाम बदलकर कुछ मराठी नाम रखने को कह रहे हैं.

वीडियो में नितिन नंदगांवकर ने दुकान मालिक को कहा कि "आपको यह करना होगा, हम इसके लिए समय दे रहे हैं. 'कराची' को मराठी में बदला जाए." शिवसेना नेता ने कहा, "मुंबई में आप 'कराची' का नाम नहीं रख सकते."

मुंबई में नहीं रख सकते 'कराची' नाम:

यह पहली बार नहीं है कि नंदगांवकर अपने ऐसे किसी काम के लिए चर्चा में हैं. राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पूर्व सदस्य रहे शिवसेना नेता को इस साल फरवरी में माटुंगा रेलवे स्टेशन के पास कई महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड