देश

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी, 15,00 लोग अभी भी हैं फंसे

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी से प्रभावित लाहौल-स्पीति जिले में 1,500 से अधिक पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं. अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि बचाव कार्य जारी है लेकिन इसमें कुछ दिन लग सकते हैं

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी, 15,00 लोग अभी भी हैं फंसे
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी (Photo Credits twitter)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी से प्रभावित लाहौल-स्पीति जिले में 1,500 से अधिक पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं. अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि बचाव कार्य जारी है लेकिन इसमें कुछ दिन लग सकते हैं. मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्राथमिकता के आधार पर फंसे लोगों को बाहर निकालने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. बता दें कि मंगलवार शाम तक कुल 300 लोगों को निकाला गया जिनमें से अधिकांश आईआईटी मंडी, रुड़की, गुवाहाटी और मुंबई के छात्र और कुछ विदेशी थे.

कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर यूनुस खान ने आईएएनएस को बताया, "भारतीय वायुसेना और राज्य सरकार के चॉपर्स फंसे हुए लोगों को निकाल रहे हैं। इनमें से अधिकतर को कुल्लू शहर ले जाया जाएगा."आईएएफ ने तीन हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं और मुख्यमंत्री के आधिकारिक हेलिकॉप्टर का भी उपयोग हो रहा है. यह भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश ने बरपाया कहर, 35 IIT छात्र लापता, पंजाब में हाई अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 22 सितंबर से 24 सितंबर को भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है. कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2018 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).