शहजाद पूनावाला ने तजमुल हक का एक और वीडियो किया शेयर, ममता सरकार पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल में एक दंपति को सरेआम पीटने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. कपल को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है. भाजपा के नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर हैं.
नई दिल्ली, 2 जुलाई : पश्चिम बंगाल में एक दंपति को सरेआम पीटने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. कपल को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है. भाजपा के नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर हैं.
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक और वीडियो जारी कर टीएमसी को जमकर घेरा है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "तजमुल हक की तालिबानी शैली वाले इन्साफ का एक और चौंकाने वाला वीडियो लगभग 15 दिन पहले का है, जहां एक और जोड़े को कोड़े मारे गए थे. टीएमसी विधायक हमीदुर रहमान ने तजमुल के कृत्य को उचित ठहराया और कहा कि महिला चरित्रहीन थी और मुस्लिम राष्ट्र में ऐसी चीजें होती हैं." यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री के ‘अहंकार और नफरत’ ने उनकी लोकप्रियता घटाई : कल्याण बनर्जी
उन्होंने आगे लिखा, "प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका चतुवेर्दी सहित इंडिया ब्लॉक के नेताओं द्वारा पिन ड्रॉप साइलेंस चौंकाने वाला है. इस बीच बंगाल पुलिस हमें धमकी भरा एक और नोटिस भेजेगी."
शहजाद पूनावाला ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि यह घटना दिखाता है कि बंगाल सरकार और वहां की पुलिस की नाक के नीचे किस तरह की तालिबानी ज्यादतियां हो रही हैं. इस वीडियो में एक महिला को बुरी तरह पीटा जा रहा है. इसका खंडन और कार्रवाई करने के बजाय टीएमसी विधायक हमीदुर रहमान कहते हैं कि मुस्लिम राष्ट्र में ये सब चलता रहता है. वह कहते हैं कि महिला का चरित्र खराब था. वह उसे जायज ठहराते हैं. ऐसी घटनाओं पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की चुप्पी सवालों के घेरे में है. महिला उत्पीड़न की घटना इनके लिए राजनीति का औजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

