शर्मनाक! रांची में सेना के जवान की पत्नी से बच्चों के सामने गैंगरेप

रांची में सेना के जवान की पत्नी से उसके बच्चों के सामने गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सोमवार देर रात हुई इस वारदात की एफआईआर नामकुम थाने के खरसीदाग ओपी में मंगलवार दोपहर दर्ज हुई है.

rape(Photo Credit: Rep/pixabay)

रांची, 28 मई : रांची में सेना के जवान की पत्नी से उसके बच्चों के सामने गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सोमवार देर रात हुई इस वारदात की एफआईआर नामकुम थाने के खरसीदाग ओपी में मंगलवार दोपहर दर्ज हुई है. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. रांची के ग्रामीण एसपी और पुलिस के कई अन्य अफसर मंगलवार रात पीड़िता के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

आला अफसरों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है. जिस महिला से गैंगरेप हुआ है, उनके पति सेना में हैं और उनकी तैनात लेह-लद्दाख में है. उन्होंने हाल में खरसीदाग ओपी क्षेत्र में लालखटंगा नामक जगह पर एक मकान बनाने की शुरुआत की है. जिस इलाके में वारदात हुई है, वह शहर से दूर है और वहां अभी कई नए मकानों का निर्माण चल रहा है. सेना के जवान का अर्धनिर्मित घर जिस जगह पर है, उसके आस-पास के इलाके में अभी नई बसाहट चल रही है. यह भी पढ़ें : अय्यर ने 1962 में चीनी आक्रमण के लिए ‘कथित’ शब्द का इस्तेमाल किया, बाद में माफी मांगी

निर्माण कार्य की देखरेख के लिए जवान की पत्नी वहीं अर्धनिर्मित मकान में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी. एक बच्चा सात साल का है, जबकि दूसरा चार महीने का है. महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को चार युवक अर्धनिर्मित मकान में घुस आए और जान से मारने की धमकी देकर बच्चों के सामने उसका गैंगरेप किया. युवकों ने महिला का मोबाइल भी तोड़ डाला और धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसकी और उसके दोनों बच्चों की हत्या कर देंगे.

इधर महिला का कॉल नहीं लगने पर उसकी बहन ने अपने एक परिचित को उसके घर भेजा तो उसने रोते हुए घटना के बारे में बताया. इसके बाद मंगलवार दोपहर खरसीदाग ओपी पहुंचकर महिला ने एफआईआर दर्ज कराई. रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट