शाहिद कपूर का ये को-स्टार बन गया था 'लश्कर-ए-तोइबा' का आतंकी, आज उतारा गया मौत के घाट

जानकारी मिली है कि बिलाल शेख थिएटर और फिल्म्स की तरफ रूचि रखते थे लेकिन उनका ब्रेन वॉश किया गया जिसके बाद उन्होंने 'लश्कर-ए-तोइबा' जॉइन कर लिया था

शाहिद कपूर और साकिब बिलाल शेख (Photo Credits: Facebook)

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'हैदर' (Haider) में अपने कैमियो परफॉर्मेंस के लिए जाने जाने वाले साकिब बिलाल (Saqib Bilal Sheikh) की मौत होने की खबर सामने आई है. कश्मीर (Kashmir) के रहने वाले साकिब की श्रीनगर (Srinagar) के बाहरी इलाके स्थित मजगुंड (Mujgund) में हुई मुठभेड़ में मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार साकिब ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोइबा' (Lashkar-E- Taiba) जॉइन कर लिया थ और वो अपने दोस्त मुद्दसिर रशीद पररय के साथ अगस्त महीने से ही अपने घर से लापता था.

बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार, स्थानिकों का कहना है कि साकिब शुरू से क्रिकेट प्रेमी था और साथ ही उसे फुटबॉल और थिएटर का बड़ा शौक था. साकिब पढ़ाई में भी काफी बढ़िया था और इसी के साथ बाहरी एक्टिविटीज में भी वो बेहद सक्रिय था. लेकिन 'लश्कर-ए-तोइबा' के लोगों ने उसे बहला फुसलाकर अपने गिरोह में शामिल कर लिया था. अगस्त महीने में जब सुरक्षाबलों ने 3 आंतकवादियों को मार गिराया तब साबिक ने इस आतंकवादी सगंठन को जॉइन किया था.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः मजगुंड में जारी मुठभेड़ खत्म, सेना ने आतंकियों सहित घर को उड़ाया, 3 ढेर

सोशल मीडिया पर साकिब की फोटो भी लोगों को देखने को मिली थी जिसमें वो बंदूक और चाकू के साथ पोज करता हुए नजर आया. ये भी कहा जा रहा है कि 'लश्कर-ए-तोइबा' ने मुहीम चला रखी थी जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा लड़कों को बहला फुसलाकर गिरोह में शामिल किया जा सके.

आपको बता दें कि साकिब और अन्य दो लड़कों को पाकिस्तानी मिलिटेंट कमांडर अली भाई का साथ मिला हुआ था.

Share Now

\