शाहीन बाग में लोगों से बात कर रहे हैं सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार, साधना रामचंद्रन बोली- हम उम्मीद करते हैं कि अच्छी बातचीत होगी

नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर देश में घमासान जारी है. इसके साथ ही दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 15 दिसंबर से विरोध प्रदर्शन जारी है. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर होने के बाद कोर्ट ने फैसले सुनाते हुए शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए वार्ताकारों को नियुक्त किया है. इसी कड़ी में सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार शाहीन बाग पहुंच गए हैं. वहां पहुंचने के बाद वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि बातचीत अच्छी रहेगी। हम सब नागरिक हैं एक दूसरे की बात सुनना बेहद जरूरी है और कोर्ट भी यही चाहता है.

SC की ओर से नियुक्त वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) और एनआरसी (National Register of Citizens) को लेकर देश में घमासान जारी है. इसके साथ ही दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 15 दिसंबर से विरोध प्रदर्शन जारी है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर होने के बाद कोर्ट ने फैसले सुनाते हुए शाहीन बाग (Shaheen Bagh) के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए वार्ताकारों को नियुक्त किया है. इसी कड़ी में सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार शाहीन बाग पहुंच गए हैं. वहां पहुंचने के बाद वार्ताकार साधना रामचंद्रन (Advocate Sadhana Ramachandran) ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि बातचीत अच्छी रहेगी. हम सब नागरिक हैं एक दूसरे की बात सुनना बेहद जरूरी है और कोर्ट भी यही चाहता है.

मीडिया से बातचीत के दौरान वार्ताकार संजय हेगड़े (Senior Counsel Sanjay Hegde) ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के मुताबिक हम प्रदर्शनकारियों से मिलने आए हैं और उनसे बात करेंगे. संजय हेगड़ ने कहा कि हमारे पास समय है और हम आपको सुनने आए हैं. उन्होंने मंच से सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी पढ़कर सुनाया. उन्होंने कहा है कि विरोध की इजाजत सबको है लेकिन किसी को रास्ता रोकने का हक नहीं है. यह भी पढ़े-CAA Protest: वार्ताकार आज शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से कर सकते हैं मुलाकात

वही दूसरी ओर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से मिलने से पहले वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लोगों से सुझाव मांगा था. उन्होंने लिखा कि मैं शाहीन बाग जा रहा हूं आपका कोई सुझाव? उनके इस ट्वीट के बाद उन्हें लोगों ने सुझाव दिए हैं. वार्ताकार संजय हेगड़े जहां शाहीन बाग पहुंचकर लोगों से बात कर रहे हैं, वहीं वजाहत हबीबुल्लाह 4 बजकर 30 मिनट पर शाहीन बाग के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट