लखनऊ के एसजीपीजीआईएमएस ने 1 दिन में किया कोविड का रिकॉर्ड टेस्ट

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) (SCGGGIMS) ने पूरे देश में एक ही दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक आरटी-पीसीआर (RT-PCR) टेस्ट कराने का दावा किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ, 4 दिसंबर: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) (SCGPGIMS) ने पूरे देश में एक ही दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक आरटी-पीसीआर (RT-PCR) टेस्ट कराने का दावा किया है. एसजीपीजीआईएमएस के माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology) विभाग में तकनीशियनों और विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को 7,748 टेस्ट किए. माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर उजाला घोषाल (Ujala Ghoshal) ने एक बयान में कहा, "हमारी लैब एक मिनट के लिए भी बंद नहीं हुई है. कोविड-19 केस रिपोटिर्ंग पोर्टल के माध्यम से हमें पता चला कि हमारे केंद्र ने दिन में सबसे अधिक नमूनों का टेस्ट किया, जो हमारी 70-सदस्यीय टीम के लिए एक अत्यधिक प्रेरक उपलब्धि है."

एसजीपीजीआई ने मार्च में कोविड-19 परीक्षण आयोजित करना शुरू किया था. घोषाल ने कहा, "वरिष्ठ शोध सहयोगी (एसआरएफ) (SRF) अंकिता पांडेय ने परीक्षण शुरू करने के बाद ही शादी कर ली थी. बावजूद इसके उन्होंने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली, करवा चौथ पर भी नहीं."

यह भी पढ़े:   30 Million Frontline Workers To Get Covid-19 Vaccine: फेज-1 में 30 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स का होगा कोविड -19 वैक्सीनेशन.

घोषाल ने बायो-सेफ्टी अधिकारी धरमवीर सिंह (Dharmveer Singh), डेटा सुपरवाइजर निकी (Niki), लॉजिस्टिक्स मैनेजर निखिल (Nikhil) और एसआरएफ हेमंत (Hemant) को भी श्रेय दिया, उन्होंने कहा कि वे सराहनीय धैर्य दिखाते हैं और लैब उनके समर्थन के बिना चौबीसों घंटे काम नहीं कर सकता है.

इसके अलावा, एसजीपीजीआईएमएस ने अब तक 6 लाख कोविड-19 टेस्टों का भी सामना किया है. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) (KGMU) ने सितंबर में 5 लाख से अधिक परीक्षण पूरे किए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट