Bareilly Sex Racket: बरेली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, BJP नेता की होटल में चल रहा था देह व्यापार, कई राज्यों से आती थीं लड़कियां
बरेली में महिला BJP नेता के होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया. पुलिस छापे में 7 लड़कियां और 3 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। होटल में बिना आईडी बुकिंग होती थी और कई राज्यों से लड़कियां लाई जाती थीं.
बरेली के संजय नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया. ये होटल किसी और का नहीं, बल्कि एक महिला BJP नेता की थी. हैरान कर देने वाली बात ये है कि होटल में बुकिंग करने के मात्र 10 मिनट के भीतर लड़की कमरे में पहुंच जाती थी.
पुलिस की छापेमारी में मिला आपत्तिजनक सामान
बुधवार को पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा और 7 युवतियों व 3 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. कमरे से 82,500 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ.
मोनिका करती थी डीलिंग
SP सिटी मानुष पारिक के मुताबिक, होटल की रिसेप्शन पर बैठी मोनिका नाम की महिला ग्राहक और लड़कियों के बीच की कड़ी थी. ग्राहक आते ही उन्हें कमरे की चाबी दे दी जाती और कुछ ही मिनटों में लड़की पहुंच जाती. खास बात ये है कि होटल में न तो किसी का नाम रजिस्टर में दर्ज किया जाता था और न ही कोई पहचान पत्र मांगा जाता था.
रेशमा थी सप्लाई की जिम्मेदार
लड़कियों को होटल तक पहुंचाने का काम रेशमा नाम की महिला करती थी. फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
ग्राहकों से खुद करती थीं संपर्क
गिरफ्तार युवतियों ने बताया कि वे खुद मोबाइल से ग्राहकों से संपर्क करती थीं. रेट फिक्स करने के बाद उन्हें होटल के कमरे में बुलाया जाता था और फिर 'स्पेशल सर्विस' दी जाती थी.
पकड़े गए ग्राहक पुराने थे
गिरफ्तार किए गए युवक – सुमित शर्मा (संजय नगर), चन्नू खां (शेरगढ़), और गौश मोहम्मद (भोजीपुरा) – सभी स्थानीय निवासी हैं और होटल के रेगुलर ग्राहक बताए जा रहे हैं. इन सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.
फरार हैं होटल मालकिन और दलाल
सेक्स रैकेट की दो अहम कड़ियां – होटल की मालकिन ज्योति पटेल और दलाल रेशमा – अब भी फरार हैं. पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिल चुके हैं और जल्द गिरफ्तारी होगी.
कई राज्यों से आती थीं लड़कियां
पकड़ी गई लड़कियां लखनऊ, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान और बदायूं की रहने वाली हैं. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पैसों की मजबूरी के चलते देह व्यापार से जुड़ीं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2025 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

