देश

उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 7 की मौत

बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र में आज सुबह एक रोडवेज बस को धक्का लगाते वक्त एक ट्रक से कुचल कर सात यात्रियों की मौत हो गई तथा दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए.

उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 7 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

लखनऊ: बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र में आज सुबह एक रोडवेज बस को धक्का लगाते वक्त एक ट्रक से कुचल कर सात यात्रियों की मौत हो गई तथा दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही प्रयाग डिपो की एक बस जिले के छावनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर रुकी थी। यात्रियों के जलपान करने के बाद जब बस को चालू करने की कोशिश की गई तो वह चालू नहीं हो सकी.

उन्होंने बताया कि कुछ यात्रियों ने नीचे उतरकर बस में धक्का लगाने की कोशिश की. इसी बीच, बगल से गुजर रहे एक ट्रक ने उनमें से नौ यात्रियों को कुचल डाला. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें फैजाबाद के अस्पताल में रेफर किया गया है. सूत्रों ने बताया कि मरने वालों की शिनाख्त बस परिचालक अमित कुमार लोधी तथा यात्री इंद्रदेव वर्मा, अवधेश कुमार पाण्डेय, विवेकानन्द तिवारी, रमेश यादव, प्रदीप तथा शैलेन्द्र के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. यह भी पढ़े: नवजोत सिंह सिद्धू ने किया अफीम की खेती का समर्थन, कहा- मेरे चाचा भी खाते थे

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों तथा घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2018 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).