लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी नतीजों से पहले सेंसेक्स 153 अंक चढ़ा, निफ्टी में आई तेजी
आम चुनावों के नतीजों से पहले तेल एवं गैस , बैंकिंग और आईटी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 153 अंक चढ़ा....
मुंबई : आम चुनावों के नतीजों से पहले तेल एवं गैस , बैंकिंग और आईटी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 153 अंक चढ़ा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 153.10 अंक यानी 0.39 प्रतिशत बढ़कर 39,122.10 अंक पर पहुंच गया.
वहीं , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 35.90 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 11,745.00 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले , मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे. विशेषज्ञों के मुताबिक , लोकसभा चुनावों के लिये मतदान संपन्न होने के बाद जारी ज्यादातर चुनावी सर्वेक्षणों (एक्जिट पोल) में मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमानों से निवेशकों की धारणा सकारात्मक रही.
यह भी पढ़ें : बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 96 अंक नीचे लुढ़का
चुनाव के परिणाम बृहस्पतिवार (23 मई) को आने हैं. कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश से भी बाजार को बल मिला. शेयर बाजार के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,185.44 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,090.32 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध बिकवाल रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

