देश

जम्मू एवं कश्मीर: सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया

जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के जंगली इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने कल देर रात इलाके को घेर लिया और गश्ती एवं खोज अभियान चलाया.

जम्मू एवं कश्मीर: सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर में आए दिन आतंकवादी सुरक्षाबालों पर हमले करते रहते हैं जिनमें हमेशा ही उन्हें मुह की खानी पड़ती है, कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के जंगली इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने कल देर रात इलाके को घेर लिया और  गश्ती एवं खोज अभियान चलाया. इसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी. सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया. हंदवाड़ा के वनक्षेत्र में सुरक्षाबलों के गश्ती एवं खोज अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई.

पुलिस अधिकारी ने बताया, आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें एक आतंकवादी ढेर हो गया. हालांकि, अभी तक उस आतंकवादी कि शिनाख्त नहीं हो सकी है, पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी भी गश्ती एवं खोज अभियान जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2018 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).