Coronavirus: राजस्थान के भीलवाड़ा में 24 घंटों में दूसरी मौत, मृतक को 6 मार्च को पड़ा था दिल का दौरा

राजस्थान में भीलवाड़ा निवासी एक 60 वर्षीय कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की.

कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर: राजस्थान में भीलवाड़ा निवासी एक 60 वर्षीय कोविड-19 (Coronavirus) से संक्रमित व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की. अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह (Rohit Kumar Singh) ने कहा, "व्यक्ति को 6 मार्च को दिल का दौरा पड़ा था. शुरुआत में उसका इलाज स्वास्तिक अस्पताल में किया गया, फिर 7 मार्च को उसे बांगड़ अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. इसके बाद से वह 7 से 9 मार्च तक आईसीयू में रहा."

उन्होंने आगे कहा, "फिर से इलाज के लिए व्यक्ति 12 और 19 मार्च को बांगड़ अस्पताल गया. एक डॉक्टर के साथ अन्य कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद बांगड अस्पताल को सील कर दिया गया. इसके बाद व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण का संदिग्ध पाया गया और उसे भीलवाड़ा के एमजी सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया. यहां व्यक्ति को आईसीयू में आइसोलेशन में रखा गया." उसके नमूने 23 मार्च को लिए गए और 25 मार्च को व्यक्ति के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. साथ ही व्यक्ति हाई बीपी और किडनी की समस्या से भी जूझ रहा था. यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस से इटली बेहाल: कोविड-19 संक्रमण के चलते 8 हजार से अधिक मौतें

सिंह ने कहा, "भीलवाड़ा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार किडनी के खराब होने और अन्य जटिलताओं के कारण उनकी मृत्यु हो गई." इससे पहले गुरुवार सुबह बांगड़ मेमोरियल अस्पताल में भर्ती शहर के एक 73 वर्षीय व्यक्ति नारायण सिंह की कोरोनावायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई. बाद में उसके बेटे और पोती के भी कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड