सर्वना भवन के संस्थापक पी राजगोपाल की अस्पताल में मौत, SC के आदेश के बाद किया था सरेंडर

बता दें कि पी राजगोपाल ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से और समय मांगा था, लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई थी. जिसके बाद उन्हें समर्पण करना पड़ा था. उस समय राजगोपाल एम्बुलेंस से अदालत पहुंचे थे. आत्मसमर्पण के बाद पी राजगोपाल जेल में दिल का दौरा पड़ा था. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पी राजगोपाल ( फोटो क्रेडिट: Wikimedia Commons)

दक्षिण भारतीय व्यंजनों की श्रृंखला ‘सर्वना भवन’ (Saravana Bhawan)  के मालिक पी राजगोपाल (P Rajagopal ) का निधन हो गया. सर्वना भवन होटल चेन भारत व विदेश में काफी लोकप्रिय है. इस रेस्तरां दुनिया भर में न्यूयॉर्क से लंदन तक के मौजूद हैं. पी राजगोपाल ने कुछ हफ्तों पहले ही आत्मसमर्पण किया था. उनके ऊपर एक कर्मचारी को अगवा करके उसकी हत्या करने का आरोप था. राजगोपाल को अपने कर्मचारी प्रिंस शांताकुमार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. राजगोपाल, शांताकुमार की पत्नी से शादी करना चाहता था.

बता दें कि पी राजगोपाल ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से और समय मांगा था, लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई थी. जिसके बाद उन्हें समर्पण करना पड़ा था. उस समय राजगोपाल एम्बुलेंस से अदालत पहुंचे थे. आत्मसमर्पण के बाद पी राजगोपाल जेल में दिल का दौरा पड़ा था. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने इसी वर्ष 29 मार्च राम गोपाल सहित नौ दोषियों की अपील को खारिज करते हुए उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाने के मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा था.

Share Now

\