सांगली: पति को कार में बंद कर गर्भवती से 8 दरिंदो ने किया गैंगरेप
पीड़ित पति और पत्नी दोनों को इस बात का आभास नहीं था कि जिसपर उन्होंने इतना भरोसा किया है वही उन्हें कभी न भूलने वाला जख्म देगा. जब दोनों बताए हुए ठिकाने पर पहुंचे तो मुकुंद माने उसके अन्य सहयोगियों ने उन पर हमला कर दिया
सांगली. भले ही सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं. एक ऐसा ही झकझोर देने वाला मामला महाराष्ट्र में सांगली के तासगांव से सामने आया है. जहां पर आठ महीने की गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पूरी घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़ित महिला के पति को आरोपियों ने कार में बंद कर दिया था. वहीं इस खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.
खबरों के मुताबिक घटना 31 जुलाई का है. दरअसल महिला अपने पति के साथ कुछ दिनों से तुरची फाटा गांव में रह रही थी. जहां दोनों पति-पत्नी होटल व्यवसाय से जुड़े एक जोड़े को काम के लिए ढूंढ रहे थे. इस दौरान उन्होंने गांव के आरोपी जिसका नाम मुकुंद माने है उसे ही यह काम सौंपा था. एक दिन इस आरोपी ने पीड़ित पति और पत्नी दोनों को फोन करके तुरची फाटा गांव में आने को कहा और साथ ही 20 हजार नगद लेकर आने को कहा था.
पीड़ित पति और पत्नी दोनों को इस बात का आभास नहीं था कि जिसपर उन्होंने इतना भरोसा किया है वही उन्हें कभी न भूलने वाला जख्म देगा. जब दोनों बताए हुए ठिकाने पर पहुंचे तो मुकुंद माने उसके अन्य सहयोगियों ने उन पर हमला कर दिया. माने ने छड़ी से हमला किया, पैसे और महिला के गहने छीन लिए और पति के हांथ पैर बांधकर गाड़ी के अंदर लॉक कर दिया.
वहीं इस घटना के बाद आरोपियों ने महिला और उसके पति को धमकी दिया कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो उसकी हत्या कर देंगे. इसके साथ ही यह भी कहा कि उनका कोई कुछ नहीं कर सकता है. फिलहाल महिला ने अपनी आपबीती को बता दी है. जिसके बाद चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2018 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

