देश

छात्रा ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, तो दरिंदे शिक्षक ने सिर पटककर कर दी हत्या

महाराष्ट्र के सांगली जिले से गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां पर एक शिक्षक ने एक छात्रा का इसलिए उसका सर दीवार पर पटक- पाटकर मार डाला क्योंकि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था. मामला शांति निकेतन ओपन युनिवर्सिटी का है. 21 वर्षीय वैशाली नाम की छात्रा मुक्त विद्यापीठ में बीए के लिए एडमिशन लिया था.

छात्रा ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, तो दरिंदे शिक्षक ने सिर पटककर कर दी हत्या
प्रातीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

मुंबई: महाराष्ट्र के सांगली जिले से गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां पर एक शिक्षक ने एक छात्रा का इसलिए उसका सर दीवार पर पटक- पाटकर मार डाला क्योंकि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था. मामला शांति निकेतन ओपन युनिवर्सिटी का है. 21 वर्षीय वैशाली नाम की छात्रा मुक्त विद्यापीठ में बीए के लिए एडमिशन लिया था.

वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलने के बाद पुलिस युनिवर्सिटी पहुंचकर छात्रा का शव क्लास रूम से  बरामद किया. आरोपी शिक्षक का नाम ऋषिकेश मोहन कुडालकर है वह घटना के बाद से ही गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था. लेकिन पुलिस ने उसे सोलापुर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल किया है. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: 7 साल बाद कॉलेज की पूर्व छात्रा ने बलात्कार का लगाया आरोप, 11 लोगो पर मामला दर्ज

बता दें कि छात्रा शादी शुदा थी. लेकिन आगे वह पढ़ना चाहती थी. इसलिए वह आगे की पढाई के लिए उसने शांति निकेतन ओपन युनिवर्सिटी में बीए में एडमिशन लिया. लेकिन इसी बीच उसके ही गांव में रहने वालें शिक्षक ऋषिकेश मोहन से उसकी दोस्ती हो गई. जिसके बाद ऋषिकेश कई दिन से छात्रा से शारीरिक संबध बनाने को लेकर दबाव बना रहा था. लेकिन रविवार को उसके मना करने पर वह आग बबूला हो गया और छात्रा का सर क्लास रूम की दीवार पर  पटकर- पटकर मार डाला.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2018 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).