देश

उत्तर प्रदेश: प्रेम प्रसंग की अफवाह फैलाए जाने से दुखी संत ने काटे अपने गुप्तांग

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग की अफवाह फैलाए जाने से क्षुब्ध एक साधु ने गुरुवार को अपना गुप्तांग काट लिया.

उत्तर प्रदेश: प्रेम प्रसंग की अफवाह फैलाए जाने से दुखी संत ने काटे अपने गुप्तांग
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग की अफवाह फैलाए जाने से क्षुब्ध एक साधु ने गुरुवार को अपना गुप्तांग काट लिया. यह जानकारी सीओ सिटी ने शुक्रवार को दी. पुलिस उपाधीक्षक (सिटी) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कमासिन कस्बे में सड़क किनारे खाली पड़ी सरकारी जमीन में साधु मैदानी बाबा (45) काफी समय से झोपड़ी बनाकर रह रहे थे. गुरुवार को कुछ लोगों ने गांव की महिलाओं से कथित रूप से प्रेम प्रसंग का उस पर लांछन लगाया. बदनामी से आहत होकर उसने ब्लेड से अपना गुप्तांग काट लिया.

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि साधु का गुप्तांग 80 फीसदी शरीर से अलग हो गया है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जिले के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. कमासिन पुलिस ने बताया कि अस्पताल में दिए गए बयान में साधु ने कस्बे के दो लोगों द्वारा मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है, जिन पर कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2018 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).