Rajasthan: सड़कों के विकास पर गहलोत सरकार का फोकस, 109 नगर निकायों के लिए 712 करोड़ रुपए मंजूर

राजस्थान सरकार ने 109 नगर निकायों में सड़क विकास कार्यों के लिए 712 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं.

(Photo Credits ANI)

जयपुर: राजस्थान सरकार ने 109 नगर निकायों में सड़क विकास कार्यों के लिए 712 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं. एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है. इसके तहत राज्य के 109 नगर निकायों में मुख्य सड़कों के मरम्मत आदि के काम हो सकेंगे. सीएम अशोक गहलोत की हुंकार- बीजेपी को राजस्थान में हिंदुत्व को एजेंडा नहीं बनाने देंगे.

सीएम गहलोत की बजट घोषणा के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में 50 किलोमीटर, नगर परिषद क्षेत्र में 35 किलोमीटर तथा नगर पालिका क्षेत्र में 20 किलोमीटर सड़कों के कार्य करवाए जाने प्रस्तावित हैं.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 96 नगर निकायों के 1375 कार्यों के लिए 489 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी जा चुकी है.

मुख्यमंत्री द्वारा 2023-24 के बजट में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दृष्टि से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की गई थी. एक अन्य फैसले के तहत राज्य के 401 राजकीय महाविद्यालयों में ‘ओपन जिम’ स्थापित करने के लिए 18.04 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी