India Defense Budget 2024: रक्षा बजट में 621940 करोड़ रुपये का ऐलान! राजनाथ सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कहा धन्यवाद
रक्षा मंत्रालय को 6,21,940.85 करोड़ रुपये का सबसे ज़्यादा आवंटन मिला है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार के कुल बजट का 12.9% है.
India Defense Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में आम बजट 2024 पेश किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बजट 2024 में रक्षा मंत्रालय के लिए अलॉटमेंट पर ख़ुशी व्यक्त की है. उन्होंने कहा, "रक्षा मंत्रालय को मिले आवंटन के लिए मैं वित्त मंत्री का धन्यवाद करता हूं. रक्षा मंत्रालय को 6,21,940.85 करोड़ रुपये का सबसे ज़्यादा आवंटन मिला है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार के कुल बजट का 12.9% है."
राजनाथ सिंह ने बताया कि 1,72,000 करोड़ रुपये के कैपिटल आउटले से सशस्त्र बलों की क्षमताओं को और मज़बूत किया जाएगा. देशी कैपिटल खरीद के लिए 1,05,518.43 करोड़ रुपये आवंटित करने से आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ावा मिलेगा. रक्षा मंत्री ने खुशी व्यक्त की कि पिछले बजट की तुलना में सीमा सड़क संस्थान (BRO) को कैपिटल हेड के अंतर्गत 30% ज़्यादा आवंटन मिला है.
As far as the allocation to Ministry of Defence is concerned, I thank the Finance Minister for giving the highest allocation to the tune of Rs 6,21,940.85 Crore, which is 12.9 % of total Budget of GoI for FY 2024-25.
The capital outlay of Rs 1,72,000 Crore will further…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 23, 2024
BRO को दिए गए 6,500 करोड़ रुपये के आवंटन से सीमा परिचालन को और तेज़ किया जाएगा. रक्षा उद्योगों में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, iDEX योजना के लिए 518 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो स्टार्टअप्स, MSME और इनोवेटर्स द्वारा दिए गए तकनीकी समाधानों को वित्त करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

