जरुरी जानकारी

Rs 2000 Note Exchange: कल से शुरू होगी 2000 के नोटों की एक्सचेंज प्रक्रिया; जानें लिमिट और अन्य डिटेल्स

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चलन से बाहर किए गए 2000 रुपये के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. 2000 रुपये के नोटों को बदलने की प्रक्रिया कल यानी 23 मई 2023 मंगलवार से शुरू होने जा रही है.

Rs 2000 Note Exchange: कल से शुरू होगी 2000 के नोटों की एक्सचेंज प्रक्रिया; जानें लिमिट और अन्य डिटेल्स
Representative Image (Photo: PTI)

Rs 2000 Note Exchange: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चलन से बाहर किए गए 2000 रुपये के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. 2000 रुपये के नोटों को बदलने की प्रक्रिया कल यानी 23 मई 2023 मंगलवार से शुरू होने जा रही है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा, 'आम जनता को काउंटर पर 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा सामान्य तरीके से प्रदान की जाएगी, जैसा कि पहले प्रदान किया जा रहा था.' कल, 23 मई से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों में बदलने की सीमा 20,000 रुपये तक की जा सकती है. 2000 का नोट नहीं लाना चाहते थे PM मोदी, जानें नोटबंदी के बाद क्यों छापनी पड़ी थी ये करेंसी. 

आप किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर अपने पास मौजूद इन बड़े नोटों को आसानी से बदल सकते हैं. इसके लिए लिए आपको कोई फॉर्म भरने भरने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी तरह का कोई पहचान पत्र आपसे मांगा जाएगा. एक बार में आप 2000 रुपये के 10 नोट बदल सकते हैं. यानी 23 मई 2023 से आप एक बार में 20,000 रुपये तक 2000 रुपये के नोटों को बदलवा सकते हैं.

RBI Guideline

किसी भी बैंक में बदलवा सकते हैं 2000 के नोट

आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के बैंक नोट को किसी भी बैंक में बदलवा सकते हैं. यानी अगर आपका खाता भारतीय स्‍टेट में है और आपके घर के पास स्टेट बैंक नहीं है कोई दूसरा बैंक है तो आप उसी बैंक में जाकर 2000 रुपये का नोट बदलवा सकते हैं. किसी स्‍पेसिफिक बैंक में जाकर नोट बदलने की जरूरत नहीं होगी. आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी बैंक में जाकर इन्‍हें बदल सकते हैं.

सभी बैंक 2000 रुपये के नोटों को बदलने का काम कल मंगलवार यानी 23 मई 2023 से शुरू कर देंगे. कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए बैंक के कामकाज के घंटों में कभी भी इन नोटों को बदलवाया जा सकेगा. आपके पास अपने 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए पर्याप्‍त समय है. इसलिए, किसी भी प्रकार की जल्‍दबाजी करने की जरूरत नहीं है. आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर 2023 तक एक्‍सचेंज किया जा सकेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2023 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).