देश

Road Accident: सड़क हादसे में केरल के दो लोगों की तमिलनाडु में मौत

तमिलनाडु के थेनी जिले में केरल की सीमा के पास मंगलवार तड़के एक कार के ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई.

Road Accident: सड़क हादसे में केरल के दो लोगों की तमिलनाडु में मौत
Road Accident (Photo: PTI)

चेन्नई, 7 मार्च : तमिलनाडु के थेनी जिले में केरल की सीमा के पास मंगलवार तड़के एक कार के ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान केरल के कोट्टायम निवासी अक्षय अजय (23) और गोकुल (23) के रूप में हुई है.

कोट्टायम के वडावथुर के राजेश रवींद्रन (31) को गंभीर चोटें आने के बाद थेनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : UP: यूपी में योगी राज में 178 अपराधी मारे गए- पुलिस

पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए थेनी के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).