देश

Telangana Accident: तेलंगाना में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, हादसे में 3 की मौत, छह घायल

तेलंगाना के नालगोंडा जिले में रविवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Telangana Accident: तेलंगाना में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, हादसे में 3 की मौत, छह घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

हैदराबाद, 8 जनवरी : तेलंगाना (Telangana) के नालगोंडा जिले में रविवार तड़के एक सड़क दुर्घटना ( Road Accident) में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह हादसा कट्टांगुर मंडल के यारसानीगुड़ा गांव के पास डिवाइडर से टकराकर वाहन पलटने से हुआ. इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए.

घायलों को नारकेटपल्ली स्थित कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नकरेकल के सरकारी अस्पताल में भेज दिया. यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh: सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, सात मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

पीड़ित खम्मम शहर के किला बाजार इलाके के रहने वाले थे. वे हैदराबाद में एक शादी में शामिल होकर खम्मम लौट रहे थे. पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2023 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).