Road Accident: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से गाड़ी टकराने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत
कर्नाटक के धारवाड़ जिले में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. इस हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
बेंगलुरु, 21 मई : कर्नाटक के धारवाड़ जिले में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. इस हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी के पेड़ से टकराने की वजह से यह हादसा हुआ. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद घायल लोगों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इन घायल लोगों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. घटना उस समय हुई जब एक परिवार के कई सदस्य एक समारोह में शामिल होकर मनासुर गांव से बेनाकनहल्ली गांव लौट रहे थे. पीड़ितों की पहचान अनन्या (14), हरीश (13), महेश्वर (11), शिल्पा (34), नीलाव्वा (60), मधुश्री (20) और शंभूलिंगैया (35) के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: ग्रामीणों ने अस्पताल के ‘कुप्रबंधन’ के विरोध में उसका ‘अंतिम संस्कार’ किया
धारवाड़ ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पास यह हादसा रात करीब 1.30 से 2.30 बजे हुआ. इस वाहन में करीब 21 यात्री यात्रा कर रहे थे. जिला पुलिस अधीक्षक कृष्णकांत मौके पर पहुंच चुके हैं. इस हादसे को लेकर पुलिस अधीक्षक कृष्णकांत ने कहा कि, पुलिस यह सत्यापित करेगी कि वाहन की स्थिति अच्छी थी या नहीं और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाएगी. आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

