रेवाड़ी गैंगरेपः जांच के दौरान हुआ बड़ा खुलासा, आरोपियों ने इससे पहले 4 महिलाओं का किया था रेप
छठे संदिग्ध नवीन (निक्कू) को ओडिशा के गोपालपुर स्थित आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज से मंगलवार को पुलिस ने अरेस्ट किया
रेवाड़ी. बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप केस में चौकानें वाला खुलासा हुआ है. जिससे उनका घिनौना चेहरा फिर से बेनकाब हो गया है. जांच के दौरान पता चला इन चारो ने तकरीबन चार और लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना चुके हैं. जहां उन्होंने छात्रा के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. लेकिन पीड़ित महिलाओं की चुप्पी के कारण चारो बच जाते थे. इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को दोनों मुख्य आरोपियों पंकज और मनीष को गिरफ्तार किया था. दोनों सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से 11 दिनों तक फरार रहे. इन्हें महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली से गिरफ्तार किया गया था. वहीं इस मामले में छठे संदिग्ध नवीन (निक्कू) को ओडिशा के गोपालपुर स्थित आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज से मंगलवार को पुलिस ने अरेस्ट किया. इन सभी में पुलिस पंकज और उसके 2 दोस्तों नीशू व मनीष को मुख्य संदिग्ध मान रही है.
यह है पूरा मामला
पीड़िता का 12 सितम्बर को अपहरण कर लिया गया था और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. आरोपी, पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं और वह उन्हें जानती है. आरोपियों ने कथित तौर पर कनीना बस स्टैंड से पीड़िता का अपहरण किया, जब वह कोचिंग क्लास जा रही थी.
पीड़िता ने कहा कि उन्होंने उसे पीने का पानी दिया, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला था. इसके बाद आरोपियों ने खेत से लगे कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में इनमें से एक आरोपी मनीष ने गांव के पास के एक बस स्टॉप पर उसे फेंक दिया और पीड़िता के पिता को फोन कर उसे बस स्टॉप से ले जाने को कहा. पीड़िता कॉलेज में सेकेंड इयर की छात्रा है, उसने बोर्ड परीक्षा में टॉप किया था और उसे सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2018 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

