NEET Protest Relief: महाराष्ट्र में छात्र प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM देवेंद्र फडणवीस ने FIR वापस लेने के दिए निर्देश

NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं को लेकर देशभर में छात्रों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए थे. आंदोलन के दौरान कई राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की थीं. इसके बाद छात्र संगठनों और CJP ने लगातार इन मामलों को वापस लेने की मांग उठाई थी.

NEET Protest News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने NEET परीक्षा विवाद को लेकर हुए छात्र आंदोलनों में शामिल छात्रों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज FIR और अन्य मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री, जो राज्य के गृह मंत्री का भी कार्यभार संभाल रहे हैं, ने गृह विभाग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है. CJP Protest: FIR जांच जारी रखने के SC के अंतरिम आदेश पर भड़की सीजेपी, सरकार ने केस वापस नहीं लिए तो फिर शुरू होगा देशव्यापी आंदोलन

छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग ने FIR वापस लेने की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक समेत राज्य के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की तैयारी की जा रही है. कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि FIR लंबित रहने से छात्रों की उच्च शिक्षा, नौकरी और विदेश वीजा जैसी संभावनाओं पर असर पड़ सकता था. ऐसे में सरकार का यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है.

CJP की प्रमुख मांग थी FIR वापस लेना

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व किया था. संगठन की प्रमुख मांगों में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लेना भी शामिल था. CJP ने पहले चेतावनी दी थी कि यदि सरकारें अपने वादे के मुताबिक छात्रों पर दर्ज मामले वापस नहीं लेंगी, तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा.

अदालत की मंजूरी के बाद हटेंगे केस

हालांकि मुख्यमंत्री ने FIR वापस लेने के निर्देश दे दिए हैं, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत मामलों को समाप्त करने के लिए अदालत की मंजूरी आवश्यक होगी. सरकारी अभियोजक संबंधित मजिस्ट्रेट अदालतों में आवेदन दाखिल करेंगे और अदालत की अनुमति मिलने के बाद उन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अभियोजन वापस लिया जाएगा, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.

NEET आंदोलन की पृष्ठभूमि

NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं को लेकर देशभर में छात्रों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए थे. आंदोलन के दौरान कई राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की थीं. इसके बाद छात्र संगठनों और CJP ने लगातार इन मामलों को वापस लेने की मांग उठाई थी.

Share Now