देश

RCom के डायरेक्टर पद से अनिल अंबानी ने दिया इस्तीफा, ये है वजह

आर्थिक तंगी से जूझ रहे रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के निदेशक पद से अनिल अंबानी (Anil Ambani) और अन्य चार ने इस्तीफा दे दिया है. आरकॉम ने शनिवार को शेयर बाजारों को सूचना दी कि अनिल अंबानी ने कर्ज के बोझ से दबी कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है.

RCom के डायरेक्टर पद से अनिल अंबानी ने दिया इस्तीफा, ये है वजह
अनिल अंबानी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: आर्थिक तंगी से जूझ रहे रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के निदेशक पद से अनिल अंबानी (Anil Ambani) और अन्य चार ने इस्तीफा दे दिया है. आरकॉम (RCom) ने शनिवार को शेयर बाजारों को सूचना दी कि अनिल अंबानी ने कर्ज के बोझ से दबी कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है. Reliance Jio ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, वॉइस कॉल पर अब देने होंगे 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क

मिली जानकारी के मुताबिक अनिल अंबानी के साथ ही छाया विरानी, रायना करानी, मंजरी काकर, सुरेश रंगाचर ने आरकॉम के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले मणिकंतन वी, ने कंपनी के निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) का पद छोड़ा था. कंपनी ने कहा है कि इन इस्तीफों को कंपनी के ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) के समक्ष विचारार्थ रखा जाएगा. सूत्रों का अनुमान है कि आरकॉम ग्रुप का कुल संरक्षित कर्ज करीब 33,000 करोड़ रुपये है. इस वजह से आरकॉम फिलहाल दिवाला प्रक्रिया में है.

सांविधिक बकाया पर उच्चतम न्यायालय के फैसले की वजह से कंपनी को अपनी देनदारियों के लिए भारी-भरकम प्रावधान करना पड़ा है. इससे चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 30,142 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है.

इसी साल फरवरी महीनें में अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कर्ज भुगतान के लिये संपत्तियों की बिक्री में असफल रहने पर दिवाला एवं ऋणशोधन कानून के तहत समाधान प्रक्रिया में जाने का निर्णय लिया था. कंपनी ने बयान में कहा था, निदेशक मंडल ने पाया कि 18 महीने बीत जाने के बाद भी संपत्तियों को बेचने की योजनाओं से कर्ज दाताओं को अब तक कुछ भी नहीं मिल पाया है. इसलिए यह कदम उठाया गया.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2019 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).