देश

यूपी: शर्मसार कर देने वाली घटना आई सामने, शादी समारोह में आई नाबालिक लड़की के साथ रिश्तेदार ने किया रेप

शादी समारोह में बतौर मेहमान बनकर आई नाबालिग लड़की की उसके ही रिश्तेदार ने नशीली चाय पिलाकर अस्मत लूट ली.पीड़िता आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रही है

यूपी: शर्मसार कर देने वाली घटना आई सामने, शादी समारोह में आई नाबालिक लड़की के साथ रिश्तेदार ने किया रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: PTI )

लखनऊ: शादी समारोह में बतौर मेहमान बनकर आई नाबालिग लड़की की उसके ही रिश्तेदार ने नशीली चाय पिलाकर अस्मत लूट ली.पीड़िता आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रही है. वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ खास रिश्तेदारों में मुरादाबाद से बिजनौर के नगीना इलाके में शादी समारोह में शिरकत करने आई थी। सोमवार की रात घर के ही तालीम ने चाय में नशीली गोली मिलाकर पूरे परिवार को चाय पीला दी, जिस वजह से लड़की व उसका परिवार सोता रहा और तालीम ने रातभर नशे में युवती के साथ दुष्कर्म किया. यह भी पढ़े: शर्मनाक! यूपी के प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मुंह पर लगा था ऑक्सिजन मास्क

सुबह में किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए परिवार के कुछ सदस्यों ने आरोपी नाबालिग लड़की की तालीम से शादी करने की बात कहकर मामले को रफा-दफा करने में लग गए. लेकिन पीड़िता थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर अड़ी है. सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2018 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).