देश

Red Fort Violence: लाल किला हिंसा मामले में दिल्‍ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फरार सुखदेव सिंह चंडीगढ़ से गिरफ्तार

लालकिला हिंसा में वांछित सुखदेव चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Red Fort Violence: लाल किला हिंसा मामले में दिल्‍ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फरार सुखदेव सिंह चंडीगढ़ से गिरफ्तार
लाल किला (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को लालकिले पर किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ के एक आरोपी सुखदेव सिंह (Sukhdev Singh) को गिरफ्तार किया है.  दिल्ली पुलिस ने पहले दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की गिरफ्तारी की सूचना के लिए 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी और जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुख सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए 50,000 रुपये दिए थे.  इन सभी पर गणतंत्र दिवस की हिंसा में कथिक लिप्त होने की बात सामने आ रही है.

नवीनतम गिरफ्तारी के साथ, गणतंत्र दिवस की हिंसा में गिरफ्तारी की कुल संख्या अब 127 तक पहुंच गई है। इससे पहले दिल्ली हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने हरप्रीत सिंह (32), हरजीत सिंह (48) और धर्मेद्र सिंह (55) के रूप में पहचाने गए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. यह भी पढ़े: Delhi Violence: दिल्ली हिंसा मामले में अब तक 44 FIR, पुलिस ने 122 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिग के आधार पर पुलिस अब हिंसा में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 11:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).