राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह की सड़क हादसे में हुई मौत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले प्रवासी श्रमिकों को भोजन वितरित करते समय उप्र के बाराबंकी जिले में सड़क हादसे में जिला कार्यवाह अजय चतुर्वेदी को वाहन ने टक्कर मार दी. अजय को गंभीर चोट होने के कारण उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां देर रात डक्टरों ने इलाज के दौरान उनकी मौत की सूचना दी.

मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

लखनऊ, 23 मई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बैनर तले प्रवासी श्रमिकों को भोजन वितरित करते समय उप्र के बाराबंकी जिले में सड़क हादसे में जिला कार्यवाह अजय चतुर्वेदी को वाहन ने टक्कर मार दी. गंभीर हालत में उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. विश्व संवाद केन्द्र, लखनऊ ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी.

केंद्र ने बताया कि अजय चतुर्वेदी लॉकडाउन के दौरान करीब 2 महीने से लगातार लोगों को भोजन व राशन पहुंचाने के अभियान की अगुवाई कर रहे थे. शुक्रवार को भी रात में वह घर से खाने के पैकेट लेकर हाईवे पर बांटने निकले थे. श्रमिकों को एक ढाबे पर भोजन कराने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी अचानक पीछे से आए एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी . जिससे अजय चतुर्वेदी घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 प्रवासी मजदूरों की मौत, 12 से अधिक घायल

अजय को गंभीर चोट होने के कारण उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां देर रात डक्टरों ने इलाज के दौरान उनकी मौत की सूचना दी. जानकारी मिलने पर विधायक शरद अवस्थी, सतीश शर्मा जिला अध्यक्ष समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता पहुंच गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 8, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में सोने के दाम बढ़े; जानें 22K और 24K की ताजा कीमतें