एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: बलिया में किशोरी के साथ बलात्‍कार, मामला दर्ज

गड़वार थाना के प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर सोमवार को तूफानी चौहान (24) के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की दुष्‍कर्म की धारा व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्‍सो) कानून की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Uttar Pradesh: बलिया में किशोरी के साथ बलात्‍कार, मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

बलिया, 6 अप्रैल : गड़वार थाना के प्रभारी राजीव कुमार सिंह (Rajiv Kumar Singh) ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर सोमवार को तूफानी चौहान (24) के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की दुष्‍कर्म (Misdeed) की धारा व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्‍सो) कानून की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि किशोरी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह गत चार अप्रैल की शाम खेत से लौट रही थी तभी तूफानी चौहान ने उसके साथ बलात्कार किया. यह भी पढ़ें : पंजाब से माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर UP पुलिस सड़क के रास्ते रवाना, यूपी पहुंचते ही होगी कोरोना जांच

सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).