एजेंसी न्यूज

UP: मऊ में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है.

UP: मऊ में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

लखनऊ: पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है. पीड़िता के परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम बालिका अपने भाई के साथ बकरी चराने गई थी, तभी वहां पड़ोस के गांव का युवक भी पहुंच गया. अंधेरा होने पर पर उसने बच्ची का हाथ पकड़ते हुए टाफी दिलाने के नाम पर गन्ने के खेत के अंदर लेकर चला गया और दुष्कर्म (Rape) किया.  कुछ देर बाद बालिका के जोर से चिल्लाने पर उसका छोटा भाई भी पहुंच गया. यह भी पढ़े: UP Shocker! यूपी के लखीमपुर खीरी में 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद पीड़िता की बेरहमी से हत्या, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

बाद में भाई भागते हुए घर पर गया और अपनी मां से पूरी बात बताई। जब तक परिजन वहां पहुंचे आरोपी मौके से फरार हो चुका था. परिजनों के अनुसार बालिका अचेत अवस्था में पड़ी थी. कुछ देर बाद बालिका को होश आने पर परिजन उसे थाने लेकर गए। मां की तहरीर पर देर रात पुलिस ने आरोपी की तलाश में गांव में छापेमारी की और उसे पकड़ कर थाने ले आई.

इस संदर्भ में कोपागंज के थाना प्रभारी हरे राम मौर्य ने बताया कि पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2021 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).